बठिंडा में बेअदबी की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार देर शाम किले के समीप कुछ शरारती तत्वों ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंक दिया। वहीं मंगलवार को गुटका साहिब के फटे पन्ने मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर एक्सपर्ट टीम ने जले हुए पन्नों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदू जत्थेबंदी के नेता सुखपाल सरां और संदीप अग्रवाल ने कहा कि देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि किले के पास किसी ने हनुमान चालीसा को जलाकर फेंका है। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उनका कहना है कि शहर में माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा किया गया है। एसएसपी जे इलेनझेलियन ने कहा कि पुलिस उक्त पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।