फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नशे की तस्करी करते 3 लोग गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी शामिल है

Thu, 23 Mar 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
woman arrested
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस ने एक महिला समेत तीन नशीले पदार्र्थों की तस्करी में गिरफ्तार किया। इनसे भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन, हेरोइन और स्मैक बरामद हुई। आरोपी सेक्टर 43 बस स्टैंड , 44 और 49 से पकड़े गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सेक्टर 63 की रहनेवाली मनप्रीत कौर (34)  गुरदासपुर निवासी बलजिंद्र सिंह (30), और सेक्टर 44 के हितेश कामरा (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को पकड़ा है। सबसे पहले पुलिस ने सेक्टर 43 बस स्टैंड पर बने लुधियाना टिकट काउंटर के पास से बलजिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। बलजिंद्र सिंह से 700 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए है। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे बस स्टैंड पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने  बस स्टैंड पर औचक निरिक्षण  शुरू कर दिया।

जैसे ही वो लुधियाना बस टिकट काउंटर के चैकिंग करते हुए पहुंचे तो देखा आरोपी बलजिंद्र जिसके कंधे पर एक काला बैग था वो पुलिस को देख कर घबरा गया। बलजिंद्र ने वहां से भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ा। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें से 300 ब्यूप्रानोरफिन, 190 डायजिपाम और 200 फिनारफिन के इंजेक्शन बरामद हुए।
विज्ञापन


प्रतिबंधित इंजेक्शन कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सेक्टर 36 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर  गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर 49  थाना पुलिस ने महिला आरोपी मनप्रीत कौर को 5 ग्राम स्मैक के साथ बुधवार को करीब 4 बजे गिरफ्तार किया। मनप्रीत कौर को पुलिस ने सेक्टर 49 में जंगल एरिया के पास से पकड़ा। पुलिस टीम ने सेक्टर 49 में गश्त कर रही थी।

तभी आरोपी महिला जंगल एरिया की तरफ से निकली और पुलिस पार्टी को देखते ही दोबारा जंगल की तरफ भागने लगी। पुलिस ने दौड़ कर मनप्रीत कौर को दबोचा और तलाशी लेने पर उससे स्मैक बरामद हुई। तीसरा आरोपी हितेश कामरा सेक्टर 44 में आपरेशन सैल ने 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को आपरेशन सैल ने बुधवार शाम को करीब 7 बजे गिरफ्तार किया।

ऑपरेशन सैल की टीम इलाके में स्नैचिंग व चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। तभी आरोपी पैदल  सेक्टर 44 स्थित अर्बन ट्रैनिंग सेंटर के पास आता दिखाई दिया। पुलिस को उसपर शक हुआ और जब उसको रोककर तलाशी ली तो उसकी जेब से एक लिफाफे में हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद आपरेशन सैल सेक्टर 34 थाने में आरोपी के खिलाफ तस्करी का केस दर्ज करवाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें