फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही छात्रा को किडनैप कर किया रेप, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 23 Mar 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pic
विज्ञापन
बारहवीं कक्षा की छात्रा को रात के समय घर से उठाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उधर, थाना जीरा पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने घर में सो रही थी कि रात के समय आरोपी हरबंस सिंह घर की दीवार फांद कर आया। उसने उसका मुंह बंदकर जबरदस्ती उसे उठाकर आल्टो कार में बैठा लिया। उसके साथ सिमरजीत कौर भी थी। आरोपी उसे एक सुनसान घर में ले गया और जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया।

किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आपबीती परिवार के सदस्यों को सुनाई। उधर, थाना जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी हरबंस सिंह और सिमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। मामले की तफ्तीश एएसआई अमरजीत सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें