फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बेटियों की हत्या कर पिता खुद भी फंदे पर लटका

Thu, 23 Mar 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मौके पर लटकी चुन्नियां जिनसे फंदा लगाया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 21 में पिता ही मासूम बच्चियों का हत्यारा बन गया। दशा माता पूजन कर लौटी मां ने जब बेटियों को फंदे पर लटका तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 21 के मकान नम्बर 422 में रहने वाला देवीसिंह पुत्र बन्नेसिंह राजपूत क्षेत्र में दूध की डेयरी चलाता हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर में उसकी पत्नी अन्य महिलाओं के साथ दशा माता की पूजा करने गई थी। इस बीच घर में देवीसिंह और उसकी दो मासूम बेटियां 6 साल की मीनाक्षी और 4 साल की दीक्षा ही मौजूद थे। कुछ देर बाद देवीसिंह की पत्नी पूजन कर घर लौटी तब दरवाजा अन्दर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने कुण्डी तोड़कर प्रवेश किया। बेडरूम का मंजर देखकर देवीसिंह की पत्नी बेहोश हो गई। देवीसिंह के साथ उसकी बेटियां फंदे पर लटकी मिली। लोगों ने तत्काल इन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाधिकारी जबरसिंह व एसआई परमेश्वरी वहां पहुंचे। मौका मुआयना और हालात से साफ जाहिर हुआ कि देवीसिंह ने बेटियों की हत्या के बाद उन्हें फंदे पर लटका दिया। संभवत: बेटियों का गला घोंटा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें