फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में बड़ी कामयाबी: पुलिस ने तीन को दबोचा, रची जा रही थी धार्मिक नेता की हत्या की साजिश

Thu, 02 Dec 2021 10:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के माहौल को खराब करने की बड़ी साजिश रची जा रही थी। लेकिन बठिंडा पुलिस ने आरोपियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी किसी धार्मिक नेता की हत्या कर प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे थे।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में एक धार्मिक नेता को टारगेट कर उसकी हत्या करने की योजना बना रहे तीन आरोपियों को सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने गुरुवार को बठिंडा के मंडी कलां के समीप से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी अपने बाकी पांच साथियों के साथ मिलकर किसी धार्मिक नेता की हत्या कर प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते थे। इसकी पुष्टि एसपीडी तरुण रत्न ने प्रेसवार्ता के दौरान की।

विज्ञापन

 
गुरुवार शाम को प्रेसवार्ता में एसपीडी तरुण रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जगसीर सिंह निवासी बालियांवाली, मनप्रीत सिंह निवासी रामपुरा और कुलविंदर सिंह ढडडे ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर एक टारगेट किलिंग गिरोह बनाया है। 

उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ वन की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंडी कलां के समीप एक जगह पर रेड की तो वहां से पुलिस ने जगसीर सिंह, मनप्रीत सिंह और कुलविंदर सिंह को मौके से 32 बोर के हथियार समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्राथमिक पुलिस पूछताछ में बताया कि उक्त तीनों आरोपी अपने पांच साथियों शुभम निवासी हरदेव नगर बठिंडा, कुलदीप सिंह निवासी सेक्टर 16 चंडीगढ़, सुरिंदर सिंह निवासी लहरा मोहब्बत, सतपाल सिंह निवासी बठिंडा, मोहम्मद आबिद निवासी मालेरकोटला के साथ मिलकर किसी धार्मिक नेता की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बालियांवाली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें