फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: किशोरी से दुष्कर्म के दोषी चाचा को 20 वर्ष कैद, दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Thu, 02 Dec 2021 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

दोषी अगर जुर्माना नहीं भरता है तो उसे चार माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा पोक्सो एक्ट की धारा के तहत सुनाई गई है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला क्षेत्र की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के दोषी उसके चाचा को गुरुवार को एडीजे सीमा सिंघल की अदालत ने 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे चार महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। सजा पोक्सो एक्ट की धारा के तहत सुनाई गई है। बुधवार को अदालत ने युवक को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः उपमुख्यमंत्री ने किया एलान : बेटियों के जीरो बैलेंस पास न मानने वाले ट्रांसपोर्टरों के परमिट रद्द करेगी सरकार

मामले में बरवाला थाना पुलिस ने 18 जनवरी 2019 को पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी मां का चार वर्ष पहले देहांत हो चुका है। उसके पिता गाड़ी चालक हैं और अक्सर बाहर रहते हैं। पीड़िता ने बताया था कि 10 जनवरी 2019 को उसकी दादी बुआ के घर गई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ः Haryana Weather : छिटपुट बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, आज भी संभावना, 6 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम

 

उस दिन उसके चाचा ने उसे व उसके भाई बहनों को अपने घर सोने के लिए बुलाया था। इस बीच रात करीब एक बजे के बाद उसके चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। 17 जनवरी को उसके पिता घर आए तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद थाने में शिकायत दी गई थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें