फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आई समझौता एक्सप्रेस से पकड़ा सोना

Fri, 23 Jan 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान से आई समझौता एक्सप्रेस से सोना पकड़ा गया है। ट्रेन वीरवार को पाकिस्तान से भारत आई थी। सोना गुजरात प्रांत के गोधरा निवासी बेगम अफसा बीवी पत्नी मोहम्मद हारुन राशिद से सीमा शुल्क विभाग ने तलाशी के दौरान एक किलो सोना बरामद किया है, जिसकी भारतीय मुद्रा में करीब 28 लाख रुपये बनती है। सीमा शुल्क विभाग ने बेगम अफसा के साथ अन्य छह महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अफसा एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान में रिश्तेदारों से मिलने गई थी। अफसा भारत लौटते समय एक किलो ग्राम सोना लेकर समझौता एक्सप्रेस से वीरवार की देर शाम अंतरराष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बताया अफसा पहले ही सोने के बारे में जानकारी दे देती तो उस पर कस्टम ड्यूटी लगाकर उसे रिलीज किया जा सकता था, लेकिन अफसा ने धोखाधड़ी व साजिश रची है। इस पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है।

हालांकि खबर लिखे जाने तक अफसा से पूछताछ जारी थी। भारत-पाकिस्तान के मध्य चलने वाली समझौता एक्सप्रेस में भारत से 270 यात्री पाकिस्तान रवाना हुए। पाकिस्तान से भारत आई समझौता एक्सप्रेस  में 180 यात्री अंतरराष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। सोना बरामद होने के बाद सभी यात्रियों के सामान की दोबारा जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें