सदर कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो लड़कियों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की दो बाइक, तमंचा और कारतूस समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
सीओ सिटी एमपी सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिलने पर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल, महिला एसओ कमर सुल्ताना समेत पुलिस फोर्स ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त एक व्यक्ति के यहां दबिश दी। इस दौरान शहर और मैलानी क्षेत्र एक-एक लड़की मिली। इनके अलावा आसिफ निवासी शिवालापुरवा, अतीक निवासी पयागपुर फूलबेहड़ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे दो चोरी की दो बाइक, दो तमंचे और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।