फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीन जन्मों के प्रेमी' को पाने के लिए महिला ने बेटी को मार डाला

Mon, 02 May 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
'तीन जन्मों के प्रेमी' को पाने की राह में रोड़ा बने पति और बेटी को हटाने को महिला ने रची साजिश और बेटी को मार डाला। इसके बाद पति को भी ठिकाने लगाने की थी साजिश। 
विज्ञापन

दरअसल सेक्टर-12 में चार दिन पहले 10 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए सौतेली मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला हरियाणा के सोनीपत का है।

दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान अपहृत बच्ची की बरामदगी करवाई जाएगी, जिसे आरोपियों ने गढ़गंगा में फेंकने की बात कही है। खास बात ये है कि आठ साल से सौतेली मां का किरदार निभा रही यह महिला अपने प्रेमी के साथ दो साल पहले निकाह भी करवा चुकी है।
विज्ञापन


यही नहीं, रविवार को इन दोनों बच्ची के पिता को भी मौत के घाट उतारने का प्लान बना रखा था। ये सब इन्होंने सिर्फ अपने प्यार की खातिर किया। दूसरी ओर, पुलिस बच्ची को खोजने में लगी है। हालांकि, देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इस मामले में डीएसपी राहुल देव ने सेक्टर-15 चौकी में प्रेस कांन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

ऐसे शुरू हुई थी कहानी 
पानीपत के समालखा की रहने वाली संगीता की 15 साल पहले शामली यूपी के रणबीर के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह रणबीर से अलग हो गई। कुछ ही समय बाद उसने शामली, यूपी निवासी रवींद्र के साथ शादी की थी। शादी को साढ़े 5 साल बीत गए थे कि वह रविंद्र के दोस्त अतीक-उरेहमान के संपर्क में आ गई। रविंद्र और अतीक दोनों ही मंसूरी में ऑटो के मिस्त्री थे। उसी दौरान रवींद्र से छिप कर दोनों ने शादी कर ली थी। 
विज्ञापन

अतीक को बताया था तीन जन्म का प्रेमी

बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि संगीता ने अतीक को अपना तीन जन्म का आशिक बताया था। संगीता ने अतीक को कहा था कि तीन जन्मों से उनका मिलन नहीं हो पाया, लेकिन इस जन्म में उनका मिलन होगा। इस तरह से अतीक को उसने झांसे में लिया था।

26 को बनाया था प्लान, तैयार थी कुल्हाड़ी
बताया गया है कि तन्नु और रविंद्र को संगीता ने अपने रास्ते का रोड़ा मान लिया था। इसलिए अतीक के साथ संगीता ने 26 अप्रैल को नागरिक अस्पताल के पार्क में प्लानिंग की। इसमें तन्नु को 27 को और एक मई को रविंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया। प्लान के तहत, तन्नु को 27 अप्रैल को अपहृत कर अतीक अपने साथ ले गया था, मुरादाबाद के पास गढ़गंगा में फेंक दिया था। रविवार रात को रविंद्र को मारने की भी तैयारी की जा चुकी थी। अतीक ने अपने गांव में एक कुल्हाड़ी वाले को ऑर्डर देकर कुल्हाड़ी भी बनवा रखी थी।

अंतिम समय में तन्नु ने की थी पूर्व सरपंच के बेटे से विनती
आरोपी अतीक के पिता यूपी के गाजियाबाद जिले में मसूरी थाना इलाके के गांव कुसलिया के पूर्व सरपंच हैं। उनका क्षेत्र में काफी दबदबा भी है। अतीक की शादी नर्गिस नाम की महिला के साथ हुई थी, जिसके बाद से उसे तीन लड़की और एक लड़का भी है। अतीक ने बताया कि जिस समय वह तन्नु को गंगा में फेंक रहा था, उस समय तन्नु ने उससे विनती भी की थी उसे न मारे। लेकिन उसने तन्नु को गंगा में फेंक दिया। 

राहुल देव ,डीएसपी, सोनीपत ने बताया कि बच्ची को तलाशने के लिए काम किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान बच्ची की बरामदगी की जाएगी। जिस तरह से आरोपियों ने बताया है, उस हिसाब से बच्ची के बचने की कोई उम्मीद नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें