फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी टूटने से परेशान कलयुगी बेटे ने बेल्ट से घोंटा मां का गला

Mon, 02 May 2016 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारा बेटा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फीरोजाबाद में रिश्ता टूटने से क्षुब्ध युवक ने अपनी मां का बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा डालकर शव को छत से लटका दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना गुरुवार रात की है और मरने वाली महिला मुन्नी देवी पत्नी पप्पू उर्फ पूरन सिंह निवासी मोहल्ला रामनगर थी। गिरफ्तार युवक उसका बेटा सतीश उर्फ भोला है।

बताया जा रहा है कि सतीश की शादी थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव तिवारी की पुलिया में तय हुई थी। कुछ दिन पहले किसी बाद को लेकर रिश्ता टूट गया।
Trending Videos
विज्ञापन

रिश्ता टूटने को लेकर मां को ठहराया जिम्मेदार

रिश्ता टूटने से सतीश तनाव में था और उसका परिवारीजनों से विवाद होता रहता था। गुरुवार रात करीब दस बजे भोला अपने पिता पूरन सिंह से झगड़ा कर रहा था। बात बढ़ने पर पूरन सिंह घर से चले गए।

मुन्नी देवी ने उसे समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें ही रिश्ता टूटने के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को लुंगी से बांधकर छत से लटका दिया।

घटना की सूचना पर मुन्नी देवी के पिता प्रेम सिंह भी परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर लाइनपार ने बताया कि प्रेम सिंह की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में अकेली थी मां
मृतका मुन्नी देवी के तीन बेटों में सतीश सबसे बड़ा है। दूसरे नंबर का मुनेश और तीसरे पर मनोज है। मनोज दिल्ली में नौकरी करता है। वहीं, बेटी गुड़िया अपने मामा के यहां शादी में शामिल होने गई हुई थी। घर पर भोला के साथ उसके पिता पूरन सिंह ही थे। विवाद होने पर पिता पूरन सिंह भी घर से बाहर चला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें