एफएम रेडियो के 90.4 चैनल के डायरेक्टर आशीष टंडन को रेडियो जॉकी से शर्मनाक हरकत के चलते गिरफ्तार कर लिया गया। मामला चंडीगढ़ का है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ बीते दिन छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था।
पीड़िता के मुताबिक 4-5 दिन पहले चैनल के डायरेक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की थीं, जिसकी शिकायत उसने चैनल के चेयरमैन से भी की, लेकिन चेयरमैन ने भी जब आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने पुलिस से शिकायत की। सेक्टर-३९ थाना पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी डायरेक्टर को बीते दिन ही पूछताछ के लिए राउंडअप कर लिया था। हालांकि अधिकारिक तौर पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं डाली गई थी, जोकि आज डाली गई और आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जिस जगह चैनल दफ्तर में छेड़छाड़ हुई, वह विवेक हाईस्कूल के संचालकों का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।