फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: एक माह से 11 साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था पिता, स्कूल में खुला मामला, मां को बताई आपबीती

Sun, 26 Nov 2023 01:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

महिला की शिकायत के बाद फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3, 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले में 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पिता ने दुष्कर्म किया। बच्ची की मां की शिकायत पर फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

विज्ञापन


एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि 21 नवंबर को उसे बच्ची के स्कूल बुलाया गया। जब वह स्कूल पहुंची तो बच्ची ने बताया कि आपके जाने के बाद पिता उसके साथ दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लगभग पिछले एक महीने से चल रहा है। उसने यह भी बताया कि पिता ने इस बारे में किसी को कुछ भी न बताने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा और उसकी मां को भी जहर देकर मार देगा।  

महिला की शिकायत के बाद फगवाड़ा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी तथा 3, 4 पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी इंस्पेक्टर उषा रानी ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें