गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर घर वापस लौट रहे किशोर के सात पांच नाबालिग युवकों ने खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद आरोपी किशोर को धमकियां देकर फरार हो गए।
किशोर ने घर पहुंचते ही सारी बात अपनी मां को बताई। मां ने इसकी शिकायत पीएयू पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिग युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।