फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला : मानसिक परेशान व्यक्ति की जहर खाने से मौत, करंट लगने से मजदूर की भी जान गई

Wed, 24 Mar 2021 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बरनाला में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार बीरू सिंह निवासी उप्पली ने मानसिक परेशानी के चलते 13 मार्च को जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बठिंडा के आदेश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना धनौला के प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान व मेडिकल रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड लगा रहा था कर्मी, करंट से मौत
उधर, बरनाला के रामबाग रोड के पिछली तरफ 16 एकड़ में आइलेट्स सेंटर के बाहर बिजली का काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमन निवासी रामगढ़िया रोड बरनाला के तौर पर हुई है। रमन, वीनस फ्लेक्स बोर्ड नाम की दुकान पर मजदूरी करता था। वह रामबाग रोड के पिछली तरफ 16 एकड़ में आइलेट्स सेंटर में फ्लेक्स बोर्ड लगाने गया था। दुकान के आगे से गुजर रहे निजी बिजली के तार के जोड़ खुले होने के कारण बोर्ड में करंट आ गया और वह करंट की चपेट में आ गया। मृतक परिवार में अकेला ही कमाने वाला था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें