फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम : शादी के आठ माह बाद विवाहिता ने नहर में कूदकर जान दी, इस वजह से थी परेशान

Wed, 24 Mar 2021 06:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पटियाला के थाना पसियाना के अंतर्गत गांव खेड़ा जट्टां में विवाहिता ने भाखड़ा नहर में छलांग मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। जांच अधिकारी व पुलिस चौकी डकाला के प्रभारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गांव खेड़ा जट्टां के रहने वाले हमीर सिंह ने बयान दिया है कि गांव का ही दिनेश नाम का युवक उनकी 25 साल की बेटी बलजीत कौर को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने बेटी की आठ महीने पहले शादी कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी दिनेश बेटी को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन


आरोपी उनकी लड़की को लगातार उससे शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। नवविवाहिता ने इस बारे में अपने परिवार को बताया, जिसके बाद आरोपी को काफी समझाया भी गया। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद हमीर सिंह 20 मार्च 2021 को अपनी लड़की को उसके ससुराल से अपने घर ले आया।

अगले दिन हमीर सिंह ने आरोपी के घर जाकर फिर से उसे समझाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई और पूरे गांव में बात फैल गई। जिसे नवविवाहिता ने अपनी बदनामी माना और अगले दिन 22 मार्च को हमीर सिंह ने देखा कि उसकी लड़की घर में नहीं है। तलाश करने पर नवविवाहिता का शव गांव पैंद के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। आरोप है कि आरोपी दिनेश के कारण नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें