फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के घर जा रही किशोरी का किडनैप कर गंदी हरकत

Tue, 02 Jun 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त के घर जा रही किशोरी का कार सवार युवकों ने किडनैप कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया और बेहोशी के बाद की गंदी हरकत। वारदात हरियाणा के हिसार का है।
विज्ञापन


यहां के कैंट एरिया में बीती रात कार सवार युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में युवक उसे कैंट एरिया में फेंककर फरार हो गए। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सुबह सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कैंट एरिया में रहने वाली साढ़े 14 साल की एक किशोरी ने बताया कि वह रविवार शाम घर से कुछ दूरी पर रहने वाली अपनी सहेली को किताब देने के लिए घर से निकली थी। वह अभी कुछ दूर पहुंची थी कि पीछे से एक कार आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक उसे कैंट एरिया में फेंक कर फरार हो गए

कार सवार युवकों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और कार में अगवा कर ले गए। किशोरी का कहना है कि नशीले पदार्थ के प्रभाव से वह बेसुध हो गई। इसके बाद युवकों ने उसके साथ क्या किया, उसे पता नहीं चला।

बाद में युवक उसे रात करीब साढ़े 11 बजे कैंट एरिया में फेंक कर फरार हो गए। वह युवकों को नहीं पहचानती और न ही उनको पहले कभी देखा है।

किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में बताया। किशोरी को सुबह सिविल अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आ गई।

थाना सदर पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने कहा है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें