घर से सामान लेने के लिए निकली नाबालिग को शनिवार दिनदहाड़े चार युवकों ने अगवा कर लिया। इसके बाद युवक उसे खाली निर्माणाधीन घर में ले गए। वहां उससे गैंगरेप कर सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए।
हैवानियत की यह वारदात पंजाब के लुधियाना की है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हैबोवाल कलां के रहने वाले बॉबी, कुलदीप, रोहित, विक्की और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
उधर, पुलिस ने रविवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शनिवार को अपनी साइकिल पर घर का सामान लेने निकली थी।
गैंगरेप कर सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए
इस दौरान आरोपी बॉबी ने उसका साइकिल चोरी करने के बहाने भगा लिया। नाबालिग उसके पीछे भागने लगी तो आरोपी राहुल ने उसे जबरदस्ती अपने स्कूटर पर बैठा लिया।
वहां पर आरोपी बॉबी, रोहित, विक्की और कुलदीप ने डरा धमका कर राहुल को भगा दिया। पीड़ित नाबालिग को जबरदस्ती अपने स्कूटर पर बैठा कर एक निर्माणाधीन घर में ले गए। वहां पर आरोपियों ने उससे गैंगरेप कर सड़क किनारे छोड़ फरार हो गए। पीड़ित नाबालिग ने इसकी शिकायत अपने पिता को दी।
मामले की जांच कर रहे मेजर सिंह ने कहा कि आरोपी राहुल ने ही नाबालिग को अगवा करने की पहल की थी। पुलिस ने राहुल के अलावा अन्य चारों आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।