फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौत

Mon, 09 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे पुरूष की चाहत में पत्नी ने रिश्ते को ताक पर रखते हुए प्रेमी और उसके दोस्त संग मिलकर पति को दी खौफनाक मौत। वारदात पंजाब के जालंधर की है।
विज्ञापन


पति की हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया था। जालंधर के वरियाणा गांव में घटी खौफनाक हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार निवासी न्यू गुरु नानक नगर के रुप में हुई है।

दीपक कुमार को उसकी पत्नी सोनिया ने अपने कथित प्रेमी बिक्रम सिंह विक्की और उसके दोस्त मुरली के साथ मिलकर मारा था। पुलिस ने सोनिया, बिक्रम और मुरली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह ने कहा कि शनिवार को पुलिस ने दीपक का शव गांव वरियाणा से जालंधर कुंज के रास्ते से बरामद किया था। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया गया था।
विज्ञापन

हत्याआरोपी पत्नी और प्रेमी समेत 3‌ गिरफ्तार

पुलिस ने इस हत्याकांड को 24 घंटे में सुलझा दिया है। उन्होंने कहा कि दीपक अपने पत्नी सोनिया के साथ शराब पीने के बाद मारपिटाई करता था।

सोनिया के पिछले तीन साल से बिक्रम सिंह विक्की से संबंध थे। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को होली वाले दिन दीपक ने सोनिया से मारपीट की। इसके बाद सोनिया अपने 13 साल के बेटे अमन को साथ लेकर मुंह बोली बहन सतनाम कौर के घर मकसूदां आ गई। सोनिया के अपने प्रेमी बिक्रम सिंह विक्की को खुद के साथ हुई मारपिटाई के बारे में बताया।

इसके बाद बिक्रम सिंह विक्की ने अपने दोस्त मुरली और सोनिया के साथ मिलकर दीपक कुमार की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसका शव वरियाणा रोड के खाली प्लाट में फेंककर उसका चेहरा मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें