फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मोबाईल पर अश्लील मैसेज देख ऐसा भड़का पति, जान ही ले ली

Thu, 20 Jul 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान में महिला की हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बागपत के गांव कुताना निवासी सुनील को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


15 जुलाई को कुताना फिलहाल गढ़ी ब्राह्मणान निवासी पिंकी का शव घर पर मिला था। गढ़ी ब्राह्मणान के वीरेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया था। महिला के पति सुनील ने बताया था कि वह हरिद्वार गया था। इसी दौरान उसे हत्या का पता लगा। उसने पिंकी से प्रेम विवाह कर रखा था। वह उसके गांव की रहने वाली थी।

पुलिस ने मामले में शक के आधार पर जब सुनील से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने पिंकी की हत्या की है। उसके मोबाइल पर किसी के अश्लील संदेश आते थे। उसकी पत्नी भी उसके पास संदेश भेजती थी। इसी कारण उसने हत्या कर दी और हरिद्वार चला गया। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें