फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से हुई टक्कर में महिला डीएसपी घायल, अस्पताल में भर्ती

Thu, 20 Jul 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
वाहन से हुई टक्कर में महिला डीएसपी घायल
विज्ञापन
एक वाहन से हुई टक्कर में एक महिला डीएसपी चोटिल हो गईं। घटना के वक्त महिला डीएसपी इंस्टीट्यूट ऑफ करेक्शनल एडमिनिस्ट्रेशन (आईसीए) से ट्रेनिंग से लौट रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही घायल महिला अधिकारी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


दोपहर करीब हिसार जेल में बतौर डीएसपी तैनात शिलाक्षी भारद्वाज अपनी सेंट्रो कार में आ रही थीं। इसी दौरान एक वाहन ने सेंट्रो को टक्कर मार दी। जिससे कार की पिछली सीट पर बैठी डीएसपी को चेहरे, पैर सहित अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद डीएसपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में आरोपी ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है। 

क्रेन की टक्कर से साइकिल सवार अस्पताल में उपचाराधीन 
बुधवार को दोपहर करीब 1.40 बजे नाडा साहिब के पास हाइड्रोलिक क्रेन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन घटना में  गुरुनानक कॉलोनी निवासी मंगतराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जख्मी मंगतराम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें