उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्वयं को सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। स्वयं के ताऊ योगेश पन्नू का आरोप है कि उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। स्वयं के दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे परेशान होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली।
वीडियो वायरल: लड़की व दोस्त मंगवा रहे हैं माफी
इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक लड़की और कुछ युवक स्वयं भारद्वाज को माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। लड़की स्वयं से बार-बार कह रही है कि माफी मांगो। सेक्टर-39 थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बताया कि वीडियो में जो लड़की दिख रही है वह स्वयं पर छेड़छाड़ के आरोप लगा रही है।
लड़की उसके कॉलेज में ही पढ़ती है। वीडियो में लड़की दोस्तों के साथ स्वयं से माफी मांगने के लिए कह रही है। स्वयं ने कहा कि मेरी गलती थी, मैं सभी से माफी मांगता हूं। पुलिस और मेरे घरवालों को इस बारे में मत बताना। स्वयं वीडियो में कह रहा है कि मैं अब किसी के आगे नहीं आऊंगा और न कभी ऐसा करूंगा। बस एक बार माफ कर दो। इस दौरान उसने लड़की के पैर भी छुए।
वीडियो हमारे पास आ गया है। इस वीडियो को जांच के लिए भेजा जा रहा है। लड़की की ओर से पहले कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई थी। फिलहाल दोनों पक्षों से किसी की शिकायत नहीं आई है।
- जुलदान सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-39
फंदा लगाकर मजूदर ने दी जान
मजदूरी करने वाले मधुराज (45) ने सेक्टर-56 स्थित घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मधुराज मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा निवासी थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने धारा 174 के तहत कारवाई की है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
सेक्टर-56 पलसोरा चौकी प्रभारी ने बताया कि मधुराज की चार बेटियां और 4 साल का बेटा है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद परिवार सो गया। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे पत्नी की आंख खुली तो पति छत की पाइप से चुन्नी से लटके हुए थे। इसके बाद बच्चों की मदद पहले नीचे उतारा फिर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मधुराज को सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।