फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ी वारदात: पिस्तौल दिखा तेल कारोबारी से लाखों रुपये की लूट, भीड़भाड़ वाले इलाके केसरगंज मंडी की घटना

Fri, 08 Apr 2022 10:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम वरिंदर सिंह बराड़, डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींडसा के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंपनी के मालिक से पूछताछ की और सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किया।
विज्ञापन
जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति काफी खराब होती जा रही है। शुक्रवार को लुधियाना में तीन लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर तेल कारोबारी से लाखों रुपये की नकदी लूट ली। लूट की इतनी बड़ी वारदात को लुटेरों ने शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके केसरगंज मंडी में अंजाम दिया। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


वारदात को करीब सवा सात बजे उस समय अंजाम दिया गया जब अरोड़ा एंड कंपनी के मालिक राजकुमार उर्फ राजू अरोड़ा दफ्तर में बैठे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट और अन्य टीमें वहां पहुंचीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जांची। सूत्रों के अनुसार आरोपी बोरे में नकदी भरकर फरार हुए हैं। 

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे लुटेरों का पता लगाने में जुटी है। जानकारी के अनुसार केसरगंज मंडी के अंदर अरोड़ा एंड कंपनी का दफ्तर है, जहां तेल का बड़ा कारोबार होता है। शुक्रवार की शाम को तेल कारोबारी राजू अरोड़ा अपने किसी कर्मचारी के साथ बैठे थे। इसी दौरान करीब सवा सात बजे एक व्यक्ति अंदर घुसा और उसके पीछे दो और लुटेरे अंदर घुसे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने राजू अरोड़ा को पिस्तौल दिखाई और मारपीट कर वहां पड़ी लाखों रुपये की नकदी बोरे में भरी और चंद मिनटों में फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद राजू बाहर निकले और उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद मार्केट में शोर मच गया और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वारदात से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही कोतवाली थाना है। 

जांच में जुटे पुलिस के आलाधिकारी 
सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम वरिंदर सिंह बराड़, डीसीपी सिमरतपाल सिंह ढींडसा के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंपनी के मालिक से पूछताछ की और सारे सीसीटीवी कैमरे चेक किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी। पुलिस की फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।
 
25 लाख की लूट से शुरू हुई रकम एक करोड़ तक पहुंची
बताया गया कि आरोपी व्यापारी से करीब 25 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हुए हैं। उसके बाद यह सूचना आई कि लुटेरे 45 लाख ले गए हैं, बाद में 50 लाख रुपये तक की नकदी बताई गई फिर मार्केट में यह शोर मच गया कि कारोबारी राजू अरोड़ा से आरोपी करीब एक करोड़ रुपये की नकदी ले गए हैं लेकिन असल में नकदी कितनी किसी को नहीं पता। अभी अधिकारी भी किसी को कुछ बता नहीं रहे। सिर्फ इतना बताया जा रहा है कि नकदी लाखों में है। कई लोगों ने बताया कि आरोपी बोरे में भरकर पैसे लेकर फरार हुए हैं। अभी तक इस बारे में पुलिस के किसी भी अधिकारी ने कुछ नहीं बताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें