फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर में हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पठानकोट में यूबीडीसी नहर में मिला व्यक्ति का शव

Thu, 23 Feb 2023 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए (पंजाब)

सार

जसवंत सिंह गुरुहरसहाए-फरीदकोट रोड स्थित एक दुकान के ऊपर किराये का कमरा लेकर रहा था। उसने कमरे के बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरुहरसहाए में हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। हेड कांस्टेबल की ड्यूटी आबकारी विभाग में थी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना गुरुहरसहाए के प्रभारी रवि कुमार के मुताबिक जसवंत सिंह निवासी गिलचे गिदड़बाहा जिला मुक्तसर पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल था। वह लंबे समय से मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। परिवार के सदस्य इसका इलाज करवा रहे थे। इसने पहले भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था। जसवंत सिंह गुरुहरसहाए-फरीदकोट रोड स्थित एक दुकान के ऊपर किराये का कमरा लेकर रहा था। उसने कमरे के बाथरूम में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पठानकोट: यूबीडीसी नहर से मिला व्यक्ति का शव
गुरुवार को यूबीडीसी (अपरबारी दोआब कैनाल) हाइडल नहर में फिरोजपुर कलां के पास 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान सुजानपुर के मोहल्ला सोनियां निवासी नीरज सोनी के तौर पर हुई है। सुजानपुर थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि नीरज सोनी के परिवार ने मंगलवार रात को नीरज सोनी के लापता होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नीरज सोनी का शव हाइडल नहर से बरामद किया गया है। परिवार के बयान के आधार पर पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें