फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal: कैथल में एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की उम्मीद, मुख्यमंत्री के घोषणा से जल्द निर्माण की आस

Thu, 23 Feb 2023 04:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2021 में भी सरकार की ओर से 194 करोड़ रुपये बजट एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए प्रस्तावित किया था। इसके बाद केंद्र सरकार से इसके निर्माण को लेकर हरी झंडी दी थी। परंतु दो साल बीत जाने के बाद इसके निर्माण पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
हरियाणा बजट सत्र। - फोटो : @cmohry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बजट में कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल सेक्शन पर कैथल में करनाल रोड पर बनने वाले प्रदेश के तीसरे एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण की उम्मीद है। बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा से अब इसके जल्द ही निर्माण की आस है। गौरतलब है एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर रेलवे बोर्ड की तरफ से अभी तक अनुमति नहीं दी गई है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कैथल से भाजपा विधायक लीला राम ने भी अमर उजाला के समाचार का हवाला देते हुए विधानसभा में इसे उठाया था और अब मुख्यमंत्री ने इसे अपने हाथ में लेने का निर्णय किया है। इसके बाद जिले के लोगों को एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को फिर से उम्मीदें जगी हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2021 में प्रदेश सरकार ने दिया था बजट
गौरतलब है इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2021 में भी सरकार की ओर से 194 करोड़ रुपये बजट एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए प्रस्तावित किया था। इसके बाद केंद्र सरकार से इसके निर्माण को लेकर हरी झंडी दी थी। परंतु दो साल बीत जाने के बाद इसके निर्माण पर कोई कार्य शुरू नहीं किया गया। प्रदेश सरकार ने फिर से एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर हस्तक्षेप किया है। एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के बाद करनाल रोड पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

2018 में हुई थी घोषणा
करनाल रोड स्थित फाटक पर रेलवे की तरफ से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना था, लेकिन इस पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया था। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गत 2018 में इसकी घोषणा की थी।
विज्ञापन


यहां से होकर गुजरेगा एलिवेटेड ट्रैक
एलिवेटेड ट्रैक जींद रोड आरओबी से 200 मीटर से आगे शुरू होगा, जो गांव ग्योंग तक बनाया जाएगा। यह रेलवे एलिवेटेड ट्रैक चार किलोमीटर लंबा होगा। यह ट्रैक जींद रोड स्थित आरओबी से शुरू होकर गांव ग्योंग के रेलवे स्टेशन से पहले आने वाले फाटक पर खत्म होगा। इसके डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई, डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई और डेढ़ किलोमीटर नीचे उतरते समय होगा। जबकि शहर के करनाल रोड पर स्थित फाटक से यह ऊपर उठा हुआ होगा। यहां पर पास में स्थित नया कैथल रेलवे स्टेशन हाल्ट को ऊंचा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें