फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: हिमाचल में कैथल के दो सगे भाइयों समेत चार की मौत, हादसे ने उजाड़ी तीन परिवारों की खुशियां

Wed, 06 Oct 2021 02:19 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

हिमाचल प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में हरियाणा के कैथल जिले के चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई हैं। वहीं दो अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया।  
विज्ञापन
राहुल, रॉबिन, मोहित और अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता गांव मालखेड़ी के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह मालखेड़ी के दो बेटों राहुल व अभिषेक और गांव जाखौली निवासी एवं भगत सिंह कालोनी में रह रहे मोहित और गांव बालू निवासी रॉबिन की हिमाचल के बिलासपुर के निकट एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना अभी परिवार के सभी सदस्यों को नहीं दी गई। चारों युवक दर्शन मालखेड़ी के बड़े पुत्र राहुल के यूरोप का वीजा लगने से पहले टूर पर मौज मस्ती करने गए थे। तीन साल पहले बीमारी के कारण दर्शन सिंह मालखेड़ी की मौत हो गई थी। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी बची हैं। हादसे से पूरा परिवार ही बिखर गया है। वहीं जाखौली व बालू के दोनों युवक भी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे बताए जा रहे हैं।

गांव मालखेड़ी में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह मालखेड़ी के बड़े पुत्र 24 वर्षीय राहुल का यूरोप का वीजा लगने वाला था। यूरोप जाने से पहले ही वह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। इसके बाद वह अपने छोटे भाई अभिषेक (21) को भी साथ ले गया। दोस्त मोहित व रॉबिन को लेकर मोहित की कार में सवार होकर घूमने तीन अक्तूबर को निकले थे। 
विज्ञापन


मंगलवार पांच अक्तूबर को परिजनों को इस बारे में पता चला कि उनके साथ हिमाचल में हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही चारों के परिजन हिमाचल प्रदेश के लिए निकल पड़े। परिवार की महिलाओं व कई सदस्यों को हादसे की अभी जानकारी नहीं है। जिन्हे हादसे की जानकारी मिली वे स्तब्ध हैं। 

तीन साल पहले दर्शन सिंह मालखेड़ी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।  वे सर्वसम्मति से गांव के सरपंच, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता और बाद में कैथल जाट कॉलेज जैसी जानी-मानी संस्था के अध्यक्ष भी रह चुके थे। अब उनके दो सगे बेटों की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार को चारों युवकों के शव कैथल पहुंचेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें