फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: पति और बेटी की लाश के साथ घर में रह रही थी महिला, बदबू आने पर पुलिस पहुंची, मंजर देख हैरान

Wed, 27 Sep 2023 08:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

घर में अमरीक सिंह, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर व बेटी राजरानी रहते थे। मां सुरिंदर कौर को यह भी मालूम नहीं कि उसकी बेटी और पति की मौत हो चुकी है। फगवाड़ा की इंडिस्ट्रयल चौकी की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम की खातिर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
इसी घर में मिलीं बाप और बेटी की लाशें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक कोठी में बाप-बेटी के सड़ी-गली हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके में जब बदबू फैली तो आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जब घर खोला तो अंदर का मंजर देखकर दंग रह गई। फिलहाल दोनों की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान अमरीक सिंह चुंबर और राजरानी के रूप में हुई है। वहीं मृतक अमरीक सिंह की पत्नी दोनों लाशों के साथ घर में ही रह रही थी। महिला लाशों को पंखा भी कर रही थी। बताया जा रहा कि व्यक्ति की मौत पांच दिन पहले हो चुकी थी। वहीं बेटी ने सोमवार को दम तोड़ा है। 

विज्ञापन


अर्बन अस्टेट के शालीमार गार्डन के एक घर में जिस तरह शव पड़े थे, उससे यह मामला लूटपाट का नहीं लग रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों के शव डी-कंपोज हो चुके हैं। इन्हें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पता चल सकेगा। 

नजदीकी रिश्तेदारों के अनुसार मृतक अमरीक सिंह चुंबर की दो बेटियां और एक बेटा है। जिस बेटी का शव मिला है, वह विवाहित थी लेकिन शादी के बाद बच्चा न होने के चलते उसका पति उसे मायके छोड़ गया था। वह लंबे समय से अपने पिता के साथ रह रही थी। अमरीक सिंह की पत्नी भी मानसिक रूप से बीमार है। वहीं अमरीक सिंह का बेटा और दूसरी बेटी विदेश में रहते हैं और अमरीक सिंह भी विदेश से लौटा था। 
विज्ञापन


घर में अमरीक सिंह, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर व बेटी राजरानी रहते थे। मां-बेटी मानसिक तौर पर बीमार बताए जा रहे हैं। मां सुरिंदर कौर को यह भी मालूम नहीं कि उसकी बेटी और पति की मौत हो चुकी है। फगवाड़ा की इंडिस्ट्रयल चौकी की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम की खातिर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें