फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: पहले इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, फिर झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Wed, 27 Sep 2023 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

कैथल के वीडियो वायरल करने की धमकी देने की शिकायत पर पूंडरी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इनमें एक आरोपी गांव का और दूसरा जींद जिले का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैथल के पूंडरी थाने में दी शिकायत में एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी छोटी बहन सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसे स्कूल की तरफ से पढ़ाई के लिए टैब मिला है। उसकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बना रखी है। इंस्टाग्राम से जींद जिले के लोधर गांव निवासी बिट्टू उसे बहला फुसला पहले दोस्ती की और फिर बातचीत शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस बीच बहन को शादी का झांसा देकर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इस अश्लील फोटो व वीडियो को अपने पास सेव कर लिया। बाद में इसे वाहट्सएप पर भेज दिया।

जब बहन ने आरोपी का विरोध किया तो उसने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उसकी बहन काफी सदमे में है। इससे पहले उसकी बहन की एक सहेली के साथ भी इंस्टाग्राम पर उसके साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। आरोपी बिट्टू के साथ उसके ही गांव का निवासी भी शामिल है। वह आरोपी बिट्टी का सहयोग कर रहा है। शिकायत देने के बाद आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंडरी थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें