फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ महिला को चाकू से गोदा, घर में लूटपाट

Tue, 16 Jun 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
22 एकड़ में दिनदहाडे़ लुटेरों ने एक मकान में घुसकर मकान मालकिन की चाकू मार कर हत्या कर दी और घर में पड़ी नकदी व गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतका वीना रानी के पति सतीश कुमार मोदी ने बताया कि वह दोपहर करीब 4 बजे अपने घर खाना खाकर वापस दुकान पर लौट गया था। उसके बाद उसका बेटा अंकित घर आया और फर्श पर खून से लथपथ अपनी मां को देखकर गश खाकर वहीं गिर गया।

सूचना मिलने पर इर्दगिर्द के लोगों ने जख्मी हालत में पड़ी वीना को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी सिटी परविंदर सिंह चीमा, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
शहर में बढ़ रही चोरियों व लूटपाट की घटनाओं से गुस्साएं लोगों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में भाजपा नेता सोहन मित्तल और कांग्रेसी नेता व नगर पार्षद हरदेव सिंह लीला के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में दिनदहाड़े हो रहे अवैध पर काबू पाने में विफल हो चुकी है।

व्यापारी नेता ललित गर्ग, सुशील भारती, उपेंद्र सरपंच, नायब सिंह काला, धीरज कुमार, अनिल बंसल नाणा, प्रेम प्रीतम जिंदल ने कहा कि इसके रोष में मंगलवार को बाजार बंद रहेगा और तब तक मृतका का संस्कार नहीं किया जाएगा जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता।

एसपीडी स्वर्ण सिंह खन्ना ने कहा कि फिंगर प्रिंट लिए जा रहे हैं। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिस मकान में लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया वहीं पास ही एक मंदिर की विवादित जगह है। जहां पक्की पुलिस चौकी बनी है। हर समय वहां पुलिस के पांच-छह कर्मी तैनात रहते हैं। लोगों का कहना है कि बड़ी हैरानी की बात है कि नजदीक बैठी पुलिस को इस घटना का पता नहीं चला और लुटेरे इतने बड़ी घटना को अंजाम दे गए।
विज्ञापन


लोगों ने डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा व थाना प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क के तबादले की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि मंगलवार को बाजार बंद किया जाएगा थाने का घेराव किया जाएगा और बस स्टैंड से बसें भी नहीं चलने दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें