कटड़ा गेस्ट हाउस की तीसरी मंजिल से गिरने वाली युवती के मामले में कुछ अहम सुराग सामने आ रहे हैं। जिस दिन युवती इमारत से गिरी, पुलिस को उसी दिन जम्मू-उधमपुर रेलवे ट्रैक पर संगड इलाके में 12 जून को एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान हो गई है। मृतक की जोशी उर्फ छोटू वियजपुर का रहने वाला था।
पुलिस को यह भी सूचना मिली है कि जिस दिन युवती होटल से गिरी, उस दिन वही युवक होटल में युवती के साथ रुका था। जोशी 12 जून को जीएमसी के आईसीयू वार्ड में भर्ती युवती के साथ कटड़ा स्थित होटल में आया था। जिस दिन युवती संदिग्ध परिस्थितियों में होटल की तीसरी इमारत से नीचे गिरी, इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने वाले युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही पुलिस की टीम ने कटड़ा स्थित होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर होटल स्टाफ को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। होटल के स्टाफ ने मृतक की शिनाख्त कर बताया कि यही युवक होटल में युवती के साथ आया था और दुर्घटना के दिन से ही गायब था।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों हादसों की कड़ियों को जोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।