फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडियो में छात्रा से गैंगरेप कर बनाया वीडियो

Tue, 16 Dec 2014 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए के फार्म के लिए फोटो खिंचवाने स्टूडियो गई छात्रा से गैंगरेप कर वीडियो बना लिया गया और फिर वीडियो से लगातार तीन साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। आखिरकार छात्रा का सब्र का बांध टूट गया और उसने पूरे मामले के बारे में परिजनों को बता दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


ये सनसनीखेज मामला सामने आया हरियाणा के जिला हिसार में। पुलिस ने छात्रा के बयान पर मोहित, रमन, प्रियंका व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ऋषि नगर के एक स्टूडियो पर फोटो खिंचवाने आई जिले के एक गांव की बीए की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़िता को लगातार तीन वर्षों से परेशान किया जा रहा था। आखिरकार छात्रा का सब्र का बांध टूट गया और उसने पूरे मामले के बारे में परिजनों को बता दिया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2011 में उसने प्राइवेट बीए में रजिस्ट्रेशन करवाया था। फार्म भरने के लिए वह हिसार में ऋषि नगर के रेड स्टूडियो पर पासपोर्ट साइज फोटो खिंचवाने गई थी। फोटो स्टूडियो पर न्यौलीकलां निवासी प्रियंका (परिवर्तित नाम) नाम की एक लड़की मिली। जिसने उसे कहा कि वह उसका स्टूडियो है वह उसके फोटो खिंचवा देगी।
विज्ञापन

घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे

छात्रा ने शिकायत में बताया है कि जब वह स्टूडियो पहुंची तो वहां पहले से नरेश उर्फ नर्सी नाम का युवक बैठा हुआ था। न्यौलीकलां निवासी रमन व प्रियंका का भाई मोहित उसे अंदर ले गए। छात्रा का आरोप है कि रमन ने फोटो सूट किया इस दौरान मोहित ने उसके साथ अश्लील हरकत की।

यह फोटो कैमरे में कैद हो गया जब उसने विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वह फोटो डिलीट कर दी गई है केवल पासपोर्ट साइज फोटो ही खींची गई है। अगले दिन जब वह पासपोर्ट साइज फोटो लेने गई तो उन्होंने उसकी फोटो से बनाया गया अश्लील एमएमएस दिखाया गया और कहा कि अगर किसी के सामने इस बात का उजागर किया गया तो वे इस एमएमएस को नेट पर डाल देंगे और गांव में सभी को ट्रांसफर कर देंगे।

इसके बाद ब्लैकमेलिंग और दुराचार का खेल चलने लगा। छात्रा ने इसका कई बार विरोध किया तो उन्होंने उसके पिता व भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा का आरोप है कि कई बार उसके पिता व भाई का पीछा भी किया गया। छात्रा का कहना है कि जून 2014 में उसके एग्जाम के बाद उसका हिसार आना पूरी तरह से बंद हो गया। इसके बाद वे उसे फोन पर भी तंग करने लगे और उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी देने लगे।

एक दिन तो युवक उसके घर में घुस आए जब परिजनों ने विरोध किया तो घर का दरवाजा तक तोड़ डाला। आखिरकार छात्रा को परिजनों को आपबीती बतानी पड़ी और पूरे मामले का खुलासा हो गया। सिटी थाना पुलिस ने छात्रा के बयान पर मोहित, रमन, प्रियंका व नरेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें