फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगल में हादसा, हिमाचल निवासी दंपति की मौत, बेटा-पुत्रवधु गंभीर

Tue, 21 Jun 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नंगल(पंजाब)
विज्ञापन
नंगल में हादसा, हिमाचल के उना निवासी दंपति की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के नंगल में भीषण सड़क हादसे में पारिवारिक समारोह से लौट रहे हिमाचल निवासी दंपति की मौत हो गई वहीं वहीं बेटा व पुत्र वधू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ब्रह्मपुर के पास सोमवार देर रात हुआ।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से ऊना की ओर जा रही एक सेंट्रो कार सोमवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार में सवार पांचों लोगों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने नेक राम पुत्र नत्थू राम (61) और उनकी पत्नी मधु (58) निवासी ग्रीन ऐवेन्यू रक्कड़ कालोनी ऊना को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक कुमार पुत्र नेक चंद (31) उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी ढाई माह की बेटी स्तुति का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने कार चालक दीपक कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह परिवार सहित खरड़ में अपने एक रिश्तेदार के यहां आयोजित एक पार्टी में शामिल होने के बाद वापस अपने घर रक्कड़ कालोनी आ रहे थे। ब्रह्मपुर में मुख्य मार्ग पर उनकी गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने दीपक कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें