फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के घर में मृत मिला रसोइया, हार्ट अटैक की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 में पंजाब पुलिस के डीआईजी के घर में रसोइए (कुक) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल निवासी थमन बहादुर थापा (40) के रूप में हुई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-36 थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि थमन बहादुर थापा पंजाब पुलिस के डीआईजी परमपाल सिंह के घर पर रसोइया था। सोमवार रात को वह काम खत्म कर घर में ही सोया था, लेकिन सुबह उठा ही नहीं। उसे बेसुध हालत में सेक्टर-16 के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि उन्हें अस्पताल से थमन बहादुर थापा की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें