फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: लोगों को बड़ी राहत, सीएनजी और पीएनजी हुई सस्ती, जानें कितनी हुई कटौती

Mon, 10 Apr 2023 10:52 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, संगरूर/पटियाला/ मोहाली/ चडीगढ़

सार

मोहाली निवासी अशोक झा ने बताया कि यह राहत की खबर है। उनका दिन में कम से कम लोकल में ही पचास से सौ किलोमीटर तक आना जाना होता है।
विज्ञापन
सीएनजी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) समेत पंजाब के लोगों को अब कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के लिए ज्यादा जेब नहीं ढीली करनी पडे़गी। विभिन्न कंपनियों ने अब अपने दाम में कटौती की है। यह कटौती पांच से छह रुपये तक की गई है। ऐसे में यह आम लोगों को बड़ी राहत है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के बाद लोगों ने सीएनजी गाड़ियों की तरफ रुख किया था।  

विज्ञापन


टोरेंट गैस ने डोमेस्टिक पीएनजी में पांच रुपये प्रति एससीएम, जबकि सीएनजी के रिटेल कीमतों में छह रुपये प्रति किलो की कटौती की है। इस कटौती के बाद सीएनजी मोहाली में पेट्रोल की कीमत से 40 फीसदी सस्ती, जबकि डीजल की कीमत से 12 फीसदी सस्ती मिलेगी। इसी प्रकार डोमेस्टिक पीएनजी अब डोमेस्टिक एलपीजी से 26 फीसदी सस्ती उपलब्ध होगी। 

कंपनी के निदेशक जीनल मेहता ने कहा कि घरेलू प्राकृतिक गैस मूल्य निर्धारण दिशा निर्देशों को संशोधित करने के भारत सरकार के फैसले और परिणाम स्वरूप पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कमी से लाखों परिवारों और सीएनजी वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। मोहाली निवासी अशोक झा ने बताया कि यह राहत की खबर है। उनका दिन में कम से कम लोकल में ही पचास से सौ किलोमीटर तक आना जाना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें