फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फीमेल डॉग से छेड़छाड़: PEC गर्ल्स हॉस्टल का कुक कर रहा था गंदी हरकत, पुलिस ने दर्ज की FIR

Fri, 12 Jul 2024 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के एक कुक ने फीमेल ़डॉग से छेड़छाड़ की है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
फीमेल डॉग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में बेहद शर्मनाक घटना हुई है। संस्थान में एक फीमेल डॉग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सामने आने के बाद मोहाली के कस्बा नयागांव के रहने वाले एक एनजीओ संचालक मनीष ने इसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को की है।
विज्ञापन


मामले में आरोपी पेक के गर्ल्स हॉस्टल का कुक है, जो फीमेल डॉग से छेड़छाड़ कर रहा था। मनीष ने यह शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के पोर्टल पर ऑनलाइन की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एनजीओ संचालक मनीष को इस मामले में एक वीडियो मिला था।

विज्ञापन

 
शिकायतकर्ता मनीष ने बताया कि जिस व्यक्ति ने फीमेल डॉग के साथ छेड़छाड़ की है, वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर ही रहता है। वह गर्ल्स हॉस्टल में बतौर कुक है। पहले भी वह इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। इससे पहले आरोपी पेक कैंपस के अंदर अर्धनग्न हालत में घूमता हुआ पाया गया था। चंडीगढ़ पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई गई है। 
विज्ञापन


एनजीओ के सदस्यों ने ट्राईसिटी के पेट लवर्स के अपील की है कि आरोपी कुक को उसकी इस हरकत के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए एकजुट होना है। उन्होंने पेक स्टूडेंट्स से भी  अपील की है कि शनिवार को पेक के गेट के पास सभी एकत्र होंगे। ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की गंदी हरकत को अंजाम न दे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें