फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो-वीडियो बनाकर क्रिएटिविटी दिखाएं, एनसीईआरटी देगा इनाम और इस तरह होगा चयन

Tue, 29 Oct 2019 11:34 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ऑडियो-वीडियो क्रिएटिविटी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एनसीईआरटी अब बच्चों को क्रिएटिव तरीके से प्रदूषण के बारे में जागरूक करने जा रहा है। इसके लिए दिसंबर 2019 से जनवरी 2020 तक 24वां ऑल इंडिया चिल्ड्रेन एजुकेशन ऑडियो विडियो फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यह फेस्टिवल सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन टेक्नोलॉजी (एनसीईआरटी) की ओर से करवाया जा रहा है। इसकी थीम ‘बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन’ रखी गई है।
विज्ञापन


इसमें भाग लेने वाले स्टूडेंट को थीम पर आधारित ऑडियो या वीडियो में से एक जमा करवानी होगी। ऑडियो और विडियो बनाने के लिए एनसीईआरटी की ओर से कुछ गाइडलाइन भी जारी की गईं हैं। स्टूडेंट्स को एंट्री के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। इसके लिए 200 रुपये प्रति आवेदन शुल्क है।

इसकी पूरी जानकारी और अपडेट स्टूडेंट और टीचर्स को एनसीईआरटी की वेबसाइट से मिलेगी। इस प्रोगाम के लिए तीन कैटेगरी निर्धारित की गईं हैं, जो प्री-प्राइमरी एंड प्राइमरी, अपर प्राइमरी और सेकेंडरी एंड सीनियर सेकेंडरी हैं। सभी कैटेगरी में ऑडियो के लिए विजेता टीम को 20 हजार और वीडियो के लिए 40 हजार के नकद इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


बेस्ट स्क्रिप्ट, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट वॉइस ओवर, बेस्ट कैमरा वर्क, बेस्ट सेट डिजाइनिंग, साउंड रिकॉर्डिंग, एनिमेशन, ग्रॉफिक्स, बेस्ट डायरेक्शन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

चयन के लिए मानदंड

- ऑडियो/वीडियो 1 नवंबर 2018 से 30 नवंबर 2019 के बीच बनाई गई होनी चाहिए। प्रोडक्शन की तारीख का अंडरटेकिंग भी देना होगा अन्यथा आवेदन रद्द हो जाएगा।
- ऑडियो/वीडियो 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों की समझ के अनुसार होना चाहिए।
- हिंदी या अंग्रेजी के अलावा बनाया गई वीडियो/ऑडियो के साथ हिंदी या अंग्रेजी में सबटाइटल देना जरूरी है।
- प्रोग्राम का कंटेंट क्रिएटिव, जानकारीपूर्ण और बिना गलतियों के साथ होना चाहिए।
- प्रोग्राम की तय समय सीमा 30 मिनट है।
- तस्वीरें, वीडियो फुटेज और ऑडियो कॉपीराइट नहीं होने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें