फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में नशा सप्लाई करने का आरोपी बीटेक छात्र दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नशा तस्करी में गिरफ्तार बीटेक के एक छात्र को बुधवार को सीजे (जूनियर डिवीजन)/जेएमआईसी संजय की कोर्ट ने दोषी करार दे दिया। सजा 29 नवंबर को सुनाई जाएगी।
विज्ञापन

दोषी की पहचान रामदरबार फेज-2 निवासी 25 वर्षीय बीटेक छात्र गौरव जग्गी के रूप में हुई है। उसे एक दिसंबर 2016 को क्राइम ब्रांच की टीम ने 40 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। उस पर ट्राइसिटी के कालेजों में नशा तस्करी करने का आरोप था। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 2 लाख 40 हजार बताई गई थी।
एक दिसंबर 2016 को दर्ज किए गए मामले के अनुसार क्राइम ब्रांच टीम रामदरबार फेज-1 में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रामदरबार फेज-2 से आने वाला एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोचकर जब तलाशी ली तो उसकी जेब से प्लास्टिक के लिफाफे में 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। क्राइम ब्रांच ने उसे काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह पिछले तीन वर्षों से खुद भी हेरोइन लेता है और इस लत को पूरी करने के लिए वह अन्य छात्रों को भी हेरोइन बेचने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की खेप पंजाब और दिल्ली से लेकर आता था और एक ग्राम हेरोइन छात्रों को 2500 रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें