फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के अंतिम दिन भोलेनाथ का नोटों से शृंगार

विज्ञापन
सेक्टर- 30 शिव शक्ति मंदिर में भगवान शिव का किया नोटों से सिंगार।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सावन के अंतिम दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। शिव भक्त मंदिरों स्थित शिवालयों में परिवार के साथ जलाभिषेक किया। शाम को बाबा का भव्य शृंगार हुआ। सेक्टर- 30 के श्री शिव शक्ति मंदिर में भगवान शिव का नोटों से शृंगार हुआ। इसमें 100, 50, 20, पांच, दो और एक रुपये का नोट का प्रयोग किया गया। भक्तों में नोटों का शृंगार देखने की उत्सुकता थी। शाम के समय मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने उपस्थित शिव भक्तों को मेडिटेशन पूजा करवाई। मेडिटेशन पूजा के बाद भगवान की भव्य आरती हुई। आरती के बाद शिवालय शृंगार दर्शन के लिए खोला गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने शृंगार दर्शन किया। नोटोें के साथ किए शृंगार के साथ भक्तों ने सेल्फी भी ली।
विज्ञापन

शिव शक्ति मंदिर के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि सावन में हर दिन बाबा का अलग अलग तरीके से शृंगार किया गया। उन्होंने कहा कि सावन के अंतिम दिन पूर्णिमा को नोटों से शृंगार किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद बांटा गया। मंदिर कमेटी के सदस्य सदस्य जगदीश कालिया व धनीराम शर्मा कहा कि सावन में हर रोज शाम को महिला संकीर्तन मंडली ने कीर्तन किया। सोमवार को खीर और मालपुआ का भंडारा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें