फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वाहनों को टक्कर मारने वाला एंबुलेंस चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिकाडली चौक पर हरी बत्ती का इंतजार कर रहे छह वाहनों को टक्कर मारने वाले एंबुलेंस चालक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बरनाला निवासी आशूराम (36) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरनाला से हार्टअटैक के एक मरीज और उसके दो परिजनों को पीजीआई चंडीगढ़ की ओपीडी से दवा दिलाने जा रहा था। पिकाडली चौक पर पहुंचा तो अचानक एंबुलेंस के सामने भीख मांगने वाले बच्चे आ गए। बच्चों को बचाने के चक्कर में उसने फुटपाथ पर एंबुलेंस चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक और क्लच के काम नहीं करने के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि वह भीड़ से बचने के चक्कर में घटनास्थल से भाग गया था। उसे डर था कि कहीं भीड़ उसकी पिटाई न कर दे। पुलिस अब बुधवार आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस जांच में घटनास्थल पर खड़ी एंबुलेंस से न तो कोई मरीज मिला था और न उनके परिवार के दोनों सदस्य। पुलिस अब आरोपी द्वारा मरीज के बताए गए नाम के आधार पर मामले की जांच करेगी।
वहीं, इस हादसे में मारे गए अरशद का पोस्टमार्टम जीएमसीएच-32 में करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। बता दें कि बीते सोमवार सुबह जीरकपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिकाडली चौक पर हरी बत्ती का इंतजार कर रहे छह वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक्टिवा चालक अरशद की मौत हो गई थी, जबकि एक युवती समेत छह घायल हो गए थे। जिसके बाद सेक्टर 34 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनती धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

बॉक्स
एंबुलेंस में मिले अवैध शराब तस्करी मामले चालक को मिली जमानत
वहीं, सोमवार को ही रात दस बजे के करीब सेक्टर-32 चौक पर दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस से अवैध शराब की तीन पेटियां मिलने के मामले में पुलिस ने जीरकपुर निवासी आरोपी राजन को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है। पुलिस बयान में आरोपी ने बताया था कि वह सेक्टर-38 से एंबुलेंस की मरम्मत करवाकर घर लौट रहा था, तभी सेक्टर 32 में स्पीड ब्रेेेकर की वजह से अचानक ब्रेक लगाई थी। इस कारण हादसा हो गया था। पुलिस तलाशी में एंबुलेंस से अवैध शराब की तीन पेटियां बरामद हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें