चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला। संक्रमित व्यक्ति सेक्टर-31 का रहने वाला है। वहीं, ठीक होकर दो लोग घर लौटे। कोरोना से अब तक 812 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65069 लोग संक्रमित हो चुके हैं।