फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

Tue, 11 Nov 2014 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दरें, पेंशन भोगियों और पारिवारिक पेंशन भोगियों के महंगाई राहत दरों में सात प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह एक जुलाई से लागू होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अब महंगाई भत्ता 100 प्रतिशत से बढ़कर 107 प्रतिशत मिलेगा।

इस प्रकार सात प्रतिशत की वृद्धि होगी। पेंशनभोगियों को भी 107 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिलेगी। इससे राज्य सरकार के खजाने पर 465.94 करोड़ रुपये वार्षिक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें