फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबियों को झटका, डेविड फेरर चैंपियंस टेनिस लीग से बाहर

Tue, 11 Nov 2014 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस लीग टेनिस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही घरेलू पंजाब मार्शल की टीम को करारा झटका लगा है। चोट के कारण दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक  डेविड फेरर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन


विदेश में खेले गए टूर्नामेंट में फेरर के कमर के निचले हिस्से में चोट आई है। उन्हें चोट से उबरने में कम से कम 10 से 15 दिन लगेंगे। वहीं, फेरर ने उम्मीद जताई है कि वह अगले वर्ष चैपियंस लीग का हिस्सा जरूर बनेंगे। पिछले छह सप्ताह से वह लगातार टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे थे। यही वजह रही कि उनकी तकलीफ बढ़ गई। फेरर के बाहर होने से नॉर्थ जोन का प्रतिनिधित्व करने वाली पंजाब मार्शल के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।

चैंपियंस टेनिस लीग भारत में 15 नवंबर को शुरू होनी है। देश के विभिन्न शहराें में इसके मुकाबले खेले जाएंगे। इसकेबाद 26 नवंबर को लीग का फाइनल दिल्ली में खेला जाएगा।
विज्ञापन


ये टीमें ले रहीं हिस्सा
चैंपियंस टेनिस लीग में दिल्ली, पंजाब, चेन्नई, बंगलुुरु, मुंबई समेत छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। पंजाब की टीम में डेविड फेरर के बाद अब गारबीन मुगुरुजा, ग्रेग रूसेडस्की और सोमवदेव बर्मन है।

लीग के दो मुकाबले सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम (सीएलटीए) में खेले जाएंगे। इनमें 20 नवंबर को पंजाब बनाम मुंबई और 21 नवंबर को पंजाब बनाम दिल्ली केबीच मुकाबले होंगे।

फेरर के विकल्प की तलाश: कीकी
पंजाब मार्शल टीम के मालिक गुरप्रीत सिंह कीकी ने टीम के मुख्य खिलाड़ी डेविड फरेर के चैंपियंस टेनिस लीग से बाहर होने पर अफसोस जताया और उम्मीद जताई की वह जल्द ही कोर्ट पर वापिसी करेंगे। कीकी ने बताया कि अब हम उनका विकल्प ढूंढ रहे हैं। ऐसा खिलाड़ी हमें मिले जोकि पूरी तरह से फिट हो और पंजाब मार्शल टीम को जीत दिला सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें