आपको अपनी डिटेल्स ऑनलाइन ही बदलवानी होंगी। आधार के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर के डिटेल्स को चेंज कराना होगा। वहीं इसके अलावा पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने के लिए चार कार्य करने होंगे। पहला यूएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। दूसरा ईपीएफओ की यूएएन वेबसाइट पर एक्सेस होना चाहिए। तीसरा, आधार नंबर और चौथा इंप्लॉयर को डिटेल्स चेंज करने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।
इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो
- सबसे पहले आपको यूएएन की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर लॉगिन करना होगा।
- यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा।
- सबमिट करने के बाद आपको मैनेज>मोडिफाई बेसिक डिटेल्स के टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आधार के बेसिस पर अपनी सही डिटेल्स को देना होगा।
- इन डिटेल्स को सिस्टम अपनी तरफ से वैरिफाई करेगा।
- अपडेट डिटेल्स को क्लिक करने के बाद आपके अनुरोध को इंप्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
- इंम्पॉलयर के सबमिट करने से पहले कर्मचारी इसको डिलिट भी कर सकता है।