फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI Bank Q2 result: आईसीआईसीआई बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 25 फीसदी बढ़ा, एनपीए भी घटा

Sat, 23 Oct 2021 05:52 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले साल दूसरी तिमाही में बैंक को 4882 करोड़ रूपये का लाभ हुआ था।
विज्ञापन
ICICI बैंक - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा 24.7 फीसदी बढ़कर  6,092 करोड़ पर पहुंच गया है। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी सितंबर 2021-22 के नतीजे की घोषणा बैंक द्वारा शनिवार को की गई।

विज्ञापन

 

पिछले साल दूसरी तिमाही में बैंक को 4882 करोड़ रूपये का लाभ हुआ था। इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष 2021-22 की समान अवधि में यह बढ़कर 6092 करोड़ हो गया है। हालांकि समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय मामूली बढ़ी और यह  39,484.50 करोड़ रूपये रही,  जो कि पिछले साल की समान अवधि में  39,289.60 करोड़ रूपये रही थी। 

पूंजी बाजार नियामक को भेजी रिपोर्ट में बैंक ने यह जानकारी दी है। बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार दर्ज हुआ है। बैंक के कुल वितरित कर्ज में सकल गैर प्रदर्शनकारी संपत्तियां (NPAs) 30 सितंबर  2021 को 4.82 फीसदी रहीं, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में यह 5.17 फीसदी रही थी। इसी तरह बैंक के डूबत कर्ज  (bad loans) का एनपीए भी घटकर 0.99 फीसदी पर आ गए, जबकि पिछले साल यह 1 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें