फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते

Sat, 11 May 2024 01:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने कहा है कि यदि ग्राहक 31 मई, 2024 तक केवाईसी की प्रक्रिया (नो योर कस्टमर) पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने हाल ही में घोषणा की है कि कम से कम तीन साल से निष्क्रिय पड़े खाते और बिना बैलेंस वाले खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा है कि यदि ग्राहक 31 मई, 2024 तक केवाईसी की प्रक्रिया (नो योर कस्टमर) पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद खाताधारकों को आगे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि, बैंक ने बताया है कि कुछ खातों इस मामले में छूट दी गई है, यानी कुछ विशेष तर के खाते बंद नहीं होंगे। ये डीमैट खातों, लॉकर या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते हैं।

25 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों, नाबालिग खातों, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए खोले गए खातों और अदालत के आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा फ्रीज किए गए खातों को भी छूट दी गई है।
विज्ञापन


पीएनबी सुरक्षा जोखिमों से बचने और निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है। खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए, ग्राहकों को अपने निकटतम बैंक शाखा में आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें