फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमासान: प्रिंसिपल की कुर्सी को लेकर भिड़ गए दो दावेदार, इनमें से एक था महिला शिक्षक पति

Fri, 15 Oct 2021 04:47 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपारण

सार

दो दावेदारों के बीच हुई लड़ाई का ये वीडियो किसी ने ऑनलाइन जारी कर दिया और तब से यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है
विज्ञापन
प्रिंसिपल की कुर्सी पर भिड़ंत - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। इसमें दो लोगों में एक स्कूल प्रिंसिपल के पद को लेकर लड़ाई होती दिख रही है। यह घटना बुधवार को जिले के मोतिहारी कस्बे में राज्य शिक्षा विभाग के कार्यालय में हुई। यहां स्थिति तब हिंसक हो गई जब एक दावेदार स्कूल प्रशासन द्वारा मांगे गए दस्तावेजों को जमा करने के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय में गया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, दो लोगों शिवशंकर गिरि और प्रतिद्वंद्वी शिक्षक रिंकी कुमारी के पति में इस बात पर बहस हो गई कि कौन अधिक वरिष्ठ है और स्कूल के प्रिंसिपल की कुर्सी कौन संभालेगा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए और गाली देना शुरू कर दिया।

इस घटना का वीडियो किसी ने ऑनलाइन जारी कर दिया और तब से यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घूम रहा है। बहसबाजी के साथ जो शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। इसमें रिंकी के पति ने शिवशंकर की गर्दन को दबोच लिया जिले गिलोटिन चोक के नाम से जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें