फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री के ट्वीट से बढ़ा विवाद, विपक्ष के तेवर के बाद हटा गया ट्वीट

Fri, 15 Oct 2021 12:48 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 

सार

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के एक ट्वीट पर विवाद बढ़ गया है। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री पर तीखा हमला बोला है। विपक्ष के तेवर को देखते हुए विजय चौधरी ने अपना वह ट्वीट हटा लिया है। 
विज्ञापन
विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री, बिहार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के शिक्षा मंत्री के एक ट्वीट पर राजनीति तेज हो गई है। उनके ट्वीट पर विपक्ष ने ऐतराज जताते हुए कहा है कि यह विधानसभा उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है। विपक्षी नेताओं ने शिक्षा मंत्री को भी उन्हीं की भाषा में तीखे सवाल पूछे हैं। ट्रोलिंग के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री को अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा।

विज्ञापन


हुआ यूं कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि 'राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मिलते ही छठे चरण की शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा। अभ्यर्थी इन हालातों को संज्ञान में लें जिससे वे अनावश्यक किसी भ्रम का शिकार न हों।' शिक्षा मंत्री के इस ट्वीट के बाद विपक्ष ने तीखा हमला बोला। 

राजद नेता ने मंत्री पर कसा तंज 
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि सरकार ने पहले तो कहा था कि 15 अगस्त तक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। उसके बाद यह कहा गया कि अक्तूबर तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अब सरकार कह रही है कि निर्वाचन आयोग से अनुमति ली जा रही है। चित्तरंजन गगन ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में सरकार का वोट बैंक प्रभावित नहीं हो इसलिए सरकार अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे तो शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलेगा। 
विज्ञापन


शिक्षक बहाली मोर्चा ने खड़े किए सवाल
शिक्षा मंत्री के ट्वीट हटाए जाने पर बिहार टीईटी- सीटीईटी- एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक बहाली मोर्चा ने कहा कि शिक्षा मंत्री जी को इस ट्वीट को डिलीट करने के क्या कारण हो सकते हैं? लगता है इरादा नेक नहीं है। इधर टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ने आरोप लगाया कि सरकार जरूरी डॉक्यूमेंट निर्वाचन आयोग को उपलब्ध नहीं करा रही तो अनुमति कहां से मिलेगी।

शिक्षक बहाली को लेकर मंत्री ने किया था ट्वीट
शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि राज्य में आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली की जाएगी। सरकारी ने इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार शिक्षा में सुधार के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें