फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू की बैठक: उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान- सीएम नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल

Sun, 01 Aug 2021 03:01 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा जो कुछ नेता पीएम बनने योग्य हैं उनमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं और प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गुण चाहिए वे नीतीश कुमार में मौजूद हैं। कुशवाहा ने कहा कि पीएम मोदी के अलावा जो कुछ नेता पीएम बनने योग्य हैं उनमें सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। जनता ने उनको प्रधानमंत्री बनाया है। अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन उनके अतिरिक्त और भी कई लोग हैं जो प्रधानमंत्री बनने की काबलियत रखते हैं।

कुशवाहा ने कहा कि हां जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं तब तक उनके पद को चुनौती देने की बात नहीं कह रहा हूं, हम लोग गठबंधन में उनके साथ मजबूती से हैं। लेकिन उनके अलावा भी कई लोग पीएम बनने के काबिल है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें