फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छपरा में तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- सभी ने पी थी जहरीली शराब

Mon, 25 Apr 2022 04:45 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मृतकों में तरैया के नवरतनपुर के दसाई साह, चैनपुर के डॉक्टर नगीना सिंह और तरैया का विक्की कुमार सिंह है। तरैया का ही अखिलेश ठाकुर है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के छपरा में तीन लोग संदिग्ध हालात में मृत मिले। वहीं एक की हालात गंभीर है, उसको इलाज के लिए पटना भेजा गया है। वहीं इस मामले पर मृतकों के परिजनों का कहना है कि सभी ने जहरीली शराब पी थी। 

विज्ञापन


एक की हालात गंभीर
मामला छपरा के तरैया थाना क्षेत्र के नवारत्नपुर गांव का है, परिजनों के मुताबिक एक युवक की मौत शनिवार रात हुई और बाकी दो की रविवार को हो गई। वहीं, एक युवक की आंख की रोशनी चली गई है। इसका गंभीर हालत में पटना में इलाज चल रहा है।

मृतकों में तरैया के नवरतनपुर के दसाई साह, चैनपुर के डॉक्टर नगीना सिंह और तरैया का विक्की कुमार सिंह है। तरैया का ही अखिलेश ठाकुर है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


पहले गई आंखों की रोशनी
इस मामले में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि विक्की और अखिलेश ने शुक्रवार को जहरीली शराब पी थी। इसके बाद पहले उन लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। इसके बाद मौत का सिलसिला शुरू हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोग बहुत भयभीत है।

पुलिस ने कुछ भी बताने से किया इनकार
परिजन बार-बार जहरीली शराब से मौत होने की बात कर रहे हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है। मौत अलग-अलग समय पर हुई है, लेकिन मौत के लक्षणों का मिलना संदेह खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें