सक्षमता परीक्षा के विरोध में उतरे शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष प्रसाद ने बताया कि कल पटना में बिहार शिक्षा मंच कैमूर की बैठक हुई थी। इसके पहले भी अपने मांगों को लेकर शिक्षकों द्वारा मशाल जुलूस निकला गया था और एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया था। जहां बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हम शिक्षकों से बात कर दो दीन में उनकी मांगों को पूरा कराएंगे और समस्या से निजात दिलाएंगे, लेकिन एक हफ्ता के बाद भी कुछ नहीं किया गया।
विरोध करते हुए एडमिट कार्ड को जलाया
उन्होंने कहा कि जिसको देख कर यह साफ पता चल रहा है कि यह बिहार सरकार शिक्षकों से काम तो करा रही है, लेकिन उनके मांगों को पूरा नहीं कर रही है, इसलिए आज कैमूर में जिन शिक्षकों को सक्षामता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मिला है, उन सभी लोगों ने विरोध करते हुए एडमिट कार्ड को जलाया है।