फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 'नीतीश कुमार को मिले देश की कमान', मंत्री जमा खान ने अजमेर शरीफ में जाकर मांगी दुआ

Mon, 20 Sep 2021 08:41 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने कहा कि अजमेर शरीफ जाकर ख्वाजा गरीब नवाज से दुआ करके आया हूं कि नीतीश कुमार को देश की कमान दी जाए जिससे पूरे देश में अमन और भाईचारा स्थापित रहे।
विज्ञापन
जमा खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जहां उनकी पार्टी के कई नेता मुखर होकर बयान देते रहे हैं वहीं बीते रविवार को उनके एक मंत्री जमा खान ने अजमेर शरीफ जाकर उनके लिए दुआ मांगी। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज से दुआ करके आया हूं कि नीतीश कुमार को देश की कमान दी जाए जिससे पूरे देश में अमन और भाईचारा स्थापित रहे। बता दें कि बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान राजस्थान के अजमेर शरीफ के दौरे पर हैं।

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की आवाज है कि नीतीश कुमार देश के अगले प्रधानमंत्री बनें। मैंने आज ख्वाजा गरीब नवाज से प्रार्थना की है कि नीतीश कुमार को न केवल बिहार की बल्कि पूरे देश की बागडोर दी जाए ताकि पूरे देश में शांति और भाईचारा स्थापित हो सके।

बता दें कि जामा खान नीतीश कुमार को संभावित पीएम उम्मीदवार के रूप में पेश करने वाले पहले जद (यू) नेता नहीं हैं। इससे पहले भी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और जद (यू) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि बिहार के सीएम पीएम मैटेरियल हैं।
विज्ञापन


वहीं अपनी पार्टी के सहयोगियों द्वारा किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। मुझे पीएम मटेरियल क्यों होना चाहिए? मुझे इन सभी चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें